{"_id":"5bfefd9dbdec224193020e9f","slug":"171543437725-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से टूटा बूम, ढाई घंटे रेल संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से टूटा बूम, ढाई घंटे रेल संचालन ठप
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मंडल के बालावाली रेलवे स्टेशन के पास एक वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बूम टूट गया और अप व डाउन सिगनल फेल होने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। ढाई घंटे बाद फाटक की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
बालावाली के पास गेट संख्या 495 बी स्थित है। बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। इससे फाटक का बूम टूट गया। जिससे अप व डाउन लाइन का सिगनल फेल हो गया। इस हादसे की वजह से पांच ट्रेनें और दो मालगाड़ी बीच में ही रोक दी गई। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-ऋषिकेश पैसेंजर, हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस और दो मालगाड़ी जहां तहां रोकी गई थी। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। दोपहर पौने तीन बजे फाटक ठीक और सिगनल ठीक किया गया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।