फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बनने के साथ ही उखड़कर बिखरने लगी हैं सड़क

बनने के साथ ही उखड़कर बिखरने लगी हैं सड़क

Tue, 27 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
बनने के साथ ही उखड़कर बिखरने लगी हैं सड़क
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महानगर में हॉटमिक्स विधि से बनाई गई सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी हैं। ट्रैफिक का बहाना कर रात में बनाई जा रही सड़कों में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। आठ से ज्यादा स्थानों पर सड़क उखड़कर पत्थर बिखर चुका है। लोगों की शिकायत के बावजूद अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पीली कोठी चौराहे पर भी सड़क उखड़कर बिखर रही है।
जर्जर सड़कों को बनाने के लिए नगर निगम में अभियान चलाया जा रहा है। अब रात में हॉटमिक्स से सड़क बनाई जा रही हैं। रात में प्रस्तावित स्थान पर सड़क तैयार की जा रही हैं। करोड़ों रुपये की सड़क बनने के तत्काल बाद ही उखड़ने लगती हैं। हालत यह है कि सड़कों के ऊपर उखड़कर बिखरे पत्थर को समेटने के लिए ठेकेदारों को मजदूर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सड़क पर काले रंग का बदरपुर फैलाकर टूटी सड़क को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही है। काला बारीक बदरपुर उड़कर लोगों की आंखों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन


सीन एक -
बुद्धि विहार - यहां पर एलआईसी आफिस के आसपास सहित नौ स्थानों पर सड़क बनने के पांच दिन बाद ही उखड़ गई है। ठेकेदार ने मजदूर लगाकर पत्थर झाडू से एकत्रित कराया है। अभी से सड़क में गड्ढे बनने लगे हैं। पार्षद न इसकी शिकायत ठेकेदार और नगर आयुक्त से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन दो -
शामली गेट - यहां पर सड़क बने हुए सात दिन का समय हुआ है। अभी से सड़क में गड्ढे बनने लगे हैं। पत्थर उखड़कर बिखर गया है। लोगों की शिकायत के बावजूद ठेकेदार इसको ठीक नहीं करा रहा है। पार्षद ने इसकी शिकायत निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से की है।

सीन तीन -
गलशहीद - यहां पर चार दिन पहले ही हॉटमिक्स से सड़क बनाई गई थी। इसका आधा पत्थर भी नहीं बचा है। सब बिखर गया है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद और क्षेत्र के लोगों ने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की है।

सीन चार -
पीली कोठी - यहां पर दो महीने में तीन बार सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क के उखड़ने पर काला बारीक बदरपुर डाल दिया गया है। यह वाहनों के टायरों से उड़कर लोगों की आंखों में पड़ रहा है। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी यहां से दिनरात निकलते हैं।


कुछ स्थान पर सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिली हैं। गलशहीद से मंडी चौक तक की सड़क का दौरा भी नगर आयुक्त ने किया था। अब सभी सड़कों की जांच रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र केजेई से मांगी गई है। कार्य मानकों के अनुसार होने पर ही ठेकेदार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। - सुनील केसरी, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed