फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सहारनपुर और मथुरा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

सहारनपुर और मथुरा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Sat, 08 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर और मथुरा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में यूपी स्टेट कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता में मथुरा और सहारनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

अंडर 17 बालिका वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मथुरा की शालिनी, 40 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की संजना, 44 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर की अंजली, 48 किलो ग्राम भार में सहारनपुर की सीमा, 52 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर की रोशनी, 57 किलो भार वर्ग में मुरादाबाद की भारती ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि बालक वर्ग के अंडर 17 में 46 किलोग्राम भार वर्ग में मथुरा का अनिल कुमार बघेल, 50 किलोग्राम में मुरादाबाद का गिरीश चंद्र, 55 किलोग्राम में कानपुर का सुधांशु, 60 किलोमीटर में शामली का शांतनु, 65 किलोग्राम में शामली का हार्दिक और 71 किलोग्राम में गोरखपुर के विवेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया गया है। प्रतियोगिता के समापन पर मेयर विनोद अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और रंजीत राज, अजय विक्रम पाठक, पूजा, ब्रजेश्वर कुमार खरबार समेत अन्य खेलों के कोच भी मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed