फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हादसे में बुझ गए दो परिवारों के ‘चिराग’

हादसे में बुझ गए दो परिवारों के ‘चिराग’

Fri, 31 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बुझ गए दो परिवारों के ‘चिराग’
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार धर्मकांटे के पास बुधवार देर रात बस की जबरदस्त टक्कर से प्रतीक भटनागर और चंचल विश्नोई की मौत हो गई थी। दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। दोनों परिवार अपने बेटों के घर लौटने का इंतजार रहे थे। वह तो नहीं आए लेकिन कि मौत की खबर आ गई हादसे की जानकारी इनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे में जान गंवाने वाले प्रतीक भटनागर मूलरूप से अमरोहा के शिव द्वार मोहल्ले के रहने वाले थे। वह अपनी मां विजय लक्ष्मी भटनागर के साथ लाइन पार गायत्री नगर में रहते थे। जबकि प्रतीक भटनागर के दोस्त चंचल विश्नोई का परिवार मिलन विहार खुशहालपुर में रहता है। चंचल के पिता भूपेंद्र सिंह रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में तीन बहनें और मां स्नेह लता है। प्रतीक और चंचल अपने-अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत प्रतीक और चंचल बुधवार देर रात बुद्धि विहार धर्मकांटे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने इनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। इकलौते बेटों की मौत से दोनों परिवार टूट गए हैं। प्रतीक की मां विजय लक्ष्मी और चंचल के मां बाप व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पति पहले की मौत अब बेटा भी खोया
मुरादाबाद। प्रतीक भटनागर के पिता वीके भटनागर दस साल पहले कपूर कंपनी पुल से नीचे उतर रहे थे। पैर फिसलने से वह पुल पर आगे की तरफ गिर गए थे। जिससे उनके सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। मां विजय लक्ष्मी भटनागर और बेटा प्रतीक भटनागर गायत्रीनगर में रह रहे थे। अब कुदरत ने मां से बेटा भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
मुरादाबाद। गुरुवार दोपहर पुलिस ने प्रतीक और चंचल के शवों के पोस्टमार्टम कराए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय प्रतीक और चंचल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हेलमेट होता तो शायद दोनों की बच सकती थी।


परिवारों में चल रही थी शादी की तैयारियां
मुरादाबाद। प्रतीक और चंचल अच्छे रोजगार से जुडे़ थे। दोनों की परिवारों में अब शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन एक हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed