{"_id":"5b7c794742c7924631102015","slug":"171534884167-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका सिद्धू का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका सिद्धू का पुतला
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर किया। भाजयुमो कार्यकर्ताआें ने कहा कि पाकिस्तान आर्मी चीफ से गले मिलकर नवजोत ने सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत व उनके परिजनों का अपमान किया है।
देर शाम दिल्ली रोड पर इकट्ठा हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में मानसरोवर गेट पर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका। संजीव ने कहा कि जिस देश ने नवजोत को इतना प्यार देकर सिर आंखों पर बैठाया, जिताकर संसद में भेजा, उसी देश के सैनिकों का उन्होंने अपमान किया। भाजपा कार्यकर्ताआें ने कहा कि सिद्दू को पाकिस्तान के जनरल से इतनी ही मोहब्बत है तो वह भारत छोड़कर पाकिस्तान जाकर रहें। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की हरकतें देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी, धर्मेश सैनी, अमित, सर्वेश कुमार, हर्षित, अभिषेक राठौर, योगेश गोला, हेमंत चौधरी, परमजीत सिंह, गजेंद्र, अभिषेक शुक्ला, विपिन राणा, रजत शर्मा आदि थे।