{"_id":"5b523fc04f1c1b07788b51a3","slug":"171532116928-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। शुक्रवार की सुबह में कुंदरकी पुलिस ने नगर क्षेत्र में हाईवे स्थित गुलर तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 48 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस बरामद होना बताया गया है। थानाध्यक्ष संजय धीर ने बताया कि अनीस निवासी मौहल्ला सादात पश्चिमी कुरैशियान, कुंदरकी स्कूटी पर रखकर मुरादाबाद की तरफ से प्रतिबंधित मांस ला रहा था जिसको पुलिस टीम ने रोका और मांस बेचने से सम्बंधित लाईसेंस और प्रपत्र मांगें तो वह नहीं दिखा गया। पशु चिकित्सक से बरामद मांस की जांच कराई गई है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कर आरोपी का चालान कर दिया है वहीं पुलिस ने स्कूटी को भी एमवी एक्ट में सीज कर दिया है।
विज्ञापन