{"_id":"69850c07bc58eb0f600fdf4e","slug":"17-passengers-caught-without-tickets-in-pitalnagari-depot-bus-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-828311-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीतलनगरी डिपो की बस में बिना टिकट के पकड़े गए 17 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीतलनगरी डिपो की बस में बिना टिकट के पकड़े गए 17 यात्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी डिपो की एक बस में वजीरगंज के पास 17 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते पकड़ गए। बदायूं डिपो के एआरएम कहना है कि परिचालक ने यात्रियों का टिकट नहीं काटा था। परिचालक पर कार्यवाही करने के लिए पीतलनगरी डिपो एआरएम और मुरादाबाद परिक्षेत्र के आरएम को सूचित कर दिया गया है।
पीतलनगरी डिपो की एक अनुबंधित बस बुधवार को बदायूं जा रही थी। इस बस में वजीर गंज के पास चार किमी पहले बैठे 17 यात्रियों के पास टिकट नहीं था। इन यात्रियों को बदायूं एआरएम राजेश पाठक की ओर से बस की जांच के दौरान पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बस में 41 यात्री सवार थे। इसमें से केवल 24 यात्रियों के पास टिकट था। बाकी के यात्री बिना टिकट के बैठे हुए थे। मौके पर सभी यात्रियों का परिचालक राजीव शर्मा से टिकट कटवाया गया। इसके बाद परिचालक से जांच करने के लिए टिकट मशीन मांगी गई लेकिन उन्होंने इसे देने से मना कर दिया। परिचालक पर कार्यवाही करने के लिए पीतलनगरी एआरएम और मुरादाबाद परिक्षेत्र के आरएम को पत्र भेज दिया गया है। आरएम अनुराग यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर परिचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।