{"_id":"5f49775e8ebc3e9ff3777ea5","slug":"169-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd3607295119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद की महिला समेत पांच संक्रमितों की मौत, 169 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद की महिला समेत पांच संक्रमितों की मौत, 169 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद की महिला समेत चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में एक रामपुर और दो अमरोहा जिले के निवासी हैं। मुरादाबाद के एक संक्रमित ने मेरठ मेडिकल कालेज में दम तोड़ा है। शुक्रवार को कोरोना के 169 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4819 और मृतकों की 105 हो गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक मझोला निवासी 62 साल की संक्रमित महिला ने गुरुवार रात सवा दो बजे मौत हो गई। महिला को 22 अगस्त को गंभीर हालत में टीएमयू में भर्ती कराया गया था। रामपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी 62 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने भी गुरुवार देर रात टीएमयू में दम तोड़ दिया। बुजुर्ग को 26 अगस्त को भर्ती कराया गया था। अमरोहा विजय नगर निवासी 52 वर्षीय संक्रमित की शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे मौत हो गई। इनको 27 अगस्त को 108 से टीएमयू रेफर किया गया था। अमरोहा नई बस्ती निवासी 48 वर्षीय महिला ने भी शुक्रवार अपराह्न सवा तीन बजे टीएमयू में दम तोड़ दिया। महिला 25 अगस्त से भर्ती थी। 66 वर्षीय बुजुर्ग की मेरठ मेडिकल कालेज में मौत हो गई। बुजुर्ग लाइनपार निवासी हैं और रेफर होकर मेरठ गए थे। सीएमओ ने बताया कि चारों लोगों को सांस लेने में दिक्कत थी और डायबिटीज से पीड़ित थे। प्रोटोकाल के तहत शव पुलिस की निगरानी में परिवारजनों को सौंप दिए हैं।
शुक्रवार को रैपिड एंटीजन में 53 संक्रमित मिले हैं। सर्वाधिक 15 मरीज टाउनहाल जोन से आए हैं। हरथला जोन से 12, डिलारी से पांच, कानून गोयान से छह, बिलारी से तीन, ठाकुरद्वारा से चार, ताजपुर से दो, बंगला गांव से एक, कांठ से एक, किसरौल से दो, मझोला से एक मरीज मिला है। रैपिड एंटीजन में विकास भवन स्थित अलग अलग कार्यालयों में पांच लिपिक पॉजिटिव मिले हैं। इससे कार्यालयों को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन से 12 और आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 104 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना मीटर
- आज के मरीज 169
- अब तक मरीज 4819
- आज की मौत 02
- अब तक मौत 105
- अब तक स्वस्थ 3293
- एक्टिव मरीज 1420