फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अंग्रेजी विषय में झमाझम बरसे अंक

अंग्रेजी विषय में झमाझम बरसे अंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी विषय में झमाझम बरसे अंक
मुरादाबाद। विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अंग्रेेजी विषय के हव्वा को खत्म कर दिया है। परिणाम में विद्यार्थियों को सबसे अधिक अंक अंग्रेजी विषय में मिले हैं। वक्त की जरूरत को देखते हुए विद्यार्थियों ने न सिर्फ मेहनत की, बल्कि 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर इस विषय की चुनौती को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की टॉप टेन में शामिल इशिका ठाकुर को अंग्रेजी में 95, आकांक्षा पांडेय को 90, सृष्टि सैनी के 90, स्प्रहा वशिष्ठ के 94, खुशी मुल्तानी के 97, उपासना शर्मा के 96, तनीषा सिंह ने 98, प्रिंस राजपूत ने 94 अंक, वंश चौहान के 90, श्रद्धा तिवारी के 92 अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य एसडीएम उदयराज सिंह ने अंग्रेजी का पहली बार एक पेपर हुआ है। पाठ्यक्रम पूरा था। बच्चों ने तैयारी की थी और प्रश्नपत्र भी बहुत अच्छा था। जिन शिक्षकों ने प्री बोर्ड पर मेहनत की है, उनका परिणाम बेहतर होगा। सभी बच्चों का औसत 85 प्रतिशत परिणाम है। बच्चों को लिखने का अभ्यास करवाना चाहिए। इससे ही परिणाम में सुधार होगा। लिखने का सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है। प्रधानाचार्य साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कालेज अर्चना साहू ने बताया कि 134 में से 114 बच्चों के अंग्रेजी में डिस्टिक्शन है। हमेशा से अंग्रेजी पर ध्यान दिया है। यूपी बोर्ड के अंग्रेजी का पाठ्यक्रम सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से ज्यादा अच्छा है। यहां पर ग्रामर पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। बच्चों के बेसिक मजबूत है, लेकिन बोलने में झिझक रहती है। इसका कारण माहौल नहीं मिलना है। कई छात्राएं हिंदी माध्यम से पढ़ने के बाद भी गूगल में नौकरी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed