फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मानसरोवर, जिगर कॉलोनी समेत सात जगह नहीं होगी पेयजल संकट

मानसरोवर, जिगर कॉलोनी समेत सात जगह नहीं होगी पेयजल संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर, जिगर कॉलोनी समेत सात जगह नहीं होगी पेयजल संकट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गर्मी में तपिश बढ़ने पर पेयजल का संकट नहीं होगा। जलकल विभाग ने मानसरोवर, जिगर कॉलोनी समेत सात जगह पर पेयजल सुविधा दुरुस्त करने के लिए पौने दो करोड़ के काम शुरू कर रहा है। इनमें चार जगह पर नए नलकूप लगाए जाएंगे, जबकि तीन जगह पर खराब हो चुके नलकूप पर रीबोर कराया जाएगा।
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही शहर के कई हिस्सों में पेयजल संकट पैदा हो जाता है। पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों के हंगामे होते रहे हैं। इस दफा जलकल विभाग पहले से तैयारियां कर रहा है। जलकल विभाग ने मानसरोवर कॉलोनी, मानपुर नारायण मेनाठेर, जिगर कॉलोनी, मालीबाग, कुंदनपुर, मुगलपुरा और टाउन हॉल पर भूमिगत जल निकालने के लिए काम शुरू होने हैं। इसके लिए पौने दो करोड़ के टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जीआईसी चौराहा पर काम पूरा होने की कगार पर
जीआईसी चौराहा पर शुरू हो चुका काम तकरीबन पूरा होने की कगार पर है। दस दिन में क्षेत्र में आपूर्ति शुरू हो जाएगी। मालीबाग, कुंदनपुर में कृषि विभाग के कार्यालय के पास, नई बस्ती, मानसरोवर में बौद्ध विहार राम कुंवर धर्मशाला के पास, मानपुर नारायण मेनाठेर रोड पुलिया के पास 50 अश्व शक्ति क्षमता के नलकूप लगाए जाने हैं। जबकि मुगलपुरा, जिगर कॉलोनी और टाउन हॉल में रीबोर कराने के काम शुरू होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां जरूरत है, वहां नए नलकूप लगाए जाने हैं। जबकि पुरानों में रीबोरिंग कराकर पेयजल सुविधा को ठीक कराना है। - एसपी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed