{"_id":"5c856fd3bdec2214114a265e","slug":"161552248787-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को आवंटित हुए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को आवंटित हुए स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 शिक्षक भर्ती के पुनर्मूल्यांकन के बाद चयनित 134 सहायक अध्यापकों में से 127 को रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्कूल आवंटित कर दिए गए। मौके पर ही सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए। सोमवार को शिक्षकों को स्कूल में नियुक्ति लेनी है।
68500 सहायक अध्यापकों की पिछले साल भर्ती हुई थी। भर्ती में चयनित शिक्षकों को जिलेवार तैनाती मिल गई। मुरादाबाद जिले में भी 472 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। कुछ अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन की मांग की। पुनर्मूल्यांकन में 4700 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शिक्षकों में सामान्य वर्ग के 26, पिछड़े वर्ग के 64 और अनुसूचित जाति से 43 शिक्षक शामिल थे, जबकि एक शिक्षक दिव्यांग कोटे से था। रविवार को 69 महिला और 58 पुरुषों को स्कूल आवंटित किए गए। शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन उनकी मेरिट के आधार पर किया गया। सभी आठ ब्लॉक के एकल-बंद स्कूलों में नियुक्ति दी गई। कुछ शिक्षक काउंसलिंग में निकल गए थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह, प्राचार्य डायट शशि देवी शर्मा, बीएसए योगेंद्र कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल, नागेंद्र सिंह, अरुण कुमार, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।