फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली समेत नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला। शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों का अधिकार है। इसके लिए शिक्षक आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। शिक्षकों ने जुलूस से पूर्व आंबेडकर पार्क में सभा की।

संघ के आह्वान पर अपराह्न में शिक्षक आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। संघ अध्यक्ष तुंगीश यादव और मंत्री राजपाल सिंह ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में शिक्षक आंदोलित हैं। सरकार शिक्षकों की अनदेखी कर रही है। मंडल अध्यक्ष विमलेंद्र शर्मा ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षक बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए संघ की ओर से सभी स्कूलों के शिक्षकों से संपर्क कर समर्थन ले लिया है। प्रांतीय उपाध्यक्ष मेजर डा. देवेंद्र सिंह ने कहा कि मूल्यांकन बहिष्कार के बाद भी शिक्षक अगली रणनीति बनाएंगे। बैठक के बाद दर्जनों शिक्षक मशाल जुलूस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शिक्षकों ने डीएम को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अफजाल अली, अनुराग त्यागी, हरेंद्र यादव, सीपी सिंह, इरशाद अहमद, वीरपाल सिंह, यशपाल सिंह, मंसूर इकबाल, जय कमल और संजीव कुमार समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


मांगपत्र
--------
- पुरानी पेंशन की बहाली की जाए
- वित्त विहीन शिक्षकों के वेतन निर्धारण किया जाए
- शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए
- शिक्षकों का नियमितीकरण किया जाए
- सीटी एलटी संगति खत्म की जाए
- व्यावसायिक और कंप्यूटर अनुदेशकों का शिक्षक पद पर समायोजन किया जाए
- विषय विशेषज्ञों को सेवा लाभ दिया जाए
- मूल्यांकन निरीक्षक का पारिश्रमिक को सीबीएसई के बराबर किया जाए
- पदोन्नति में स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता खत्म की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed