फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने पंच जड़ने के साथ दिखाए दांव-पेंच

खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने पंच जड़ने के साथ दिखाए दांव-पेंच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने पंच जड़ने के साथ दिखाए दांव-पेंच
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में चल रहे मुरादाबाद खेल महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विपक्षी खिलाड़ी पर जमकर मुक्के बरसाने के साथ खूब दांव-पेंच दिखाए। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कहा कि हार से निराश नहीं होना चाहिए। यह जीत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का एक माध्यम है। कुश्ती प्रतियोगिता में 29 किग्रा वर्ग में वंश सैनी पहले, अनंत विश्नोई दूसरे, सकलने तीसरे स्थान पर रहे। 38 से 42 किग्रा वर्ग में दिव्यांश को पहला, क्रिश सैनी को दूसरा और अनुज दिवाकर को तीसरा स्थान मिला। 46 किग्रा वर्ग में रिषभ दिवाकर प्रथम, मोहम्मद साजिद द्वितीय, पिंटू तृतीय रहे। 53 किग्रा वर्ग में मोहम्मद फारूख को प्रथम, अब्दुल गनी को द्वितीय और यश तुरैहा को तृतीय स्थान मिला। 55 किग्रा वर्ग में पहले स्थान पर सुमित चौधरी, दूसरे पर वंश चक्रवर्ती और तीसरे पर रजा फारूख रहे। 59 किग्रा में विशाल सैनी पहले, मोहम्मद रियान दूसरे और मोहम्मद जीशान तीसरे स्थान पर रहे। 74 किग्रा में मोहम्मद साहिल प्रथम, मोहम्मद शानू द्वितीय और शिवा पवार तृतीय रहे। 85 से 100 किग्रा वर्ग में प्रीत कुमार प्रथम, प्रद्युम्न द्वितीय और हर्ष ढाका तृतीय रहे। ब्लाइंड गोलबोल प्रतियोगिता में रोहिताश पहले, अमित दूसरे और मोनू तीसरे स्थान पर रहे। क्रिकेट में पहले सेमीफाइनल में सोनकपुर व्हाइट ने सोनकपुर ग्रीन को 29 रन से परास्त किया। दूसरे सेमीफाइनल में डिजाइनगो इंडिया ने ठाकुरद्वारा की टीम को सात विकेट से हराया। फाइनल मैच में सोमवार को डिजाइनगो इंडिया का सामना सोनकपुर व्हाइट की टीम से होगा। जूडो प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में पहले स्थान पर हार्दिक, निवम गिरी, अजय सैनी, अंशुमान, युवराज, मनमीत, निशांत यादव, शान खान, कैलाश, उत्कर्ष, समीर कुमार, लकी, मनत्वय, संस्कार, यश, सचिन, ध्रुव, हिमांशु, स्पर्श सिंह, वैभव सिंह, आकाश गुप्ता, यश कुमार वर्ग, अंजलिका, वैष्णवी, वसुंधा, आलिया, किरन, अहाना, भूमि, आंचल, नैंसी, शालिनी, सपना, प्रिया, स्वाति, पुष्पांजलि रहीं। दूसरे स्थान पर काजल, गार्गी, नीरू, रोहिनी, खुशी, जिया, संजना, निधि, चुलबुल, लकिष्ठा, आराधना, सुहानी, इशानु, भास्कर, अभिमन्यु, शिवांग, सऊद, दिव्यांशु, करन, दक्ष, गौरव, हेमंत, हरमन, अर्णव, सक्षम, वंश, इशू, ओम वर्धन, श्वास्तव राघव रहे। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, सुहैल अहमद, संजय गिरी, रंजीत राज, एसके क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed