{"_id":"5c098a69bdec22414b47cbc5","slug":"161544129129-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय पर राम आरती के साथ पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय पर राम आरती के साथ पढ़ी हनुमान चालीसा
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की बरसी पर हिंदूवादी संगठनों ने गुरुवार को शौर्य दिवस मनाते हुए भगवान श्री राम के जयकारों और शंखनाद के साथ जुलूस निकाले। विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की पैरवी की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के बाहर ही बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से राम आरती की और हनुमान चालीसा पढ़ी। वहीं, मुस्लिम संगठनों ने विवादित स्थल पर मस्जिद निर्माण की पैरवी में जुलूस निकाला और डीएम को ज्ञापन सौंपे। मस्जिद तामीर कराने की मांग की।
शिव सेना जिला प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। इनमें रामचंद्र मेहरा, मोहर सिंह, टीटू कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता भी जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। महानगर अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जहां मर्यादा पुरुषोत्तम विराजमान हैं वहीं राम जन्म स्थान है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विनोद कुमार, अतुल भटनागर, संजय गुप्ता और संजय रस्तौगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, शिवसेना ने मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए रैली निकाली।
उधर, यूपी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी पदाधिकारियों ने जामा मस्जिद के पास सभा की। जिसमें वक्ताओं ने छह दिसंबर की घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि 26 साल के बाद भी विध्वंस में शामिल लोगों को सजा नहीं मिली है। वक्ताओं ने कहा कि विवादित स्थल का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उम्मीद जताई कि न्यायालय का फैसला उनके हक में होगा। इस दौरान शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद, डा. शफीर्कुर रहमान समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट रोड पर धरना देकर विवादित स्थल पर मस्जिद निर्माण की मांग की। कार्यकर्ता धरना स्थल से जुलूस में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष इशरत हुसैन, शहर अध्यक्ष मो असरार, कौसर हयात खां, मो गालिब और मो नईम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने भी विवादित स्थल पर मस्जिद निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान जावेद रशीद, अतीकुर रहमान, इकबाल और फिरोज खां समेत कई लोग मौजूद रहे।
पुलिस के छूटे पसीने
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट की सड़क पर गुरुवार दोपहर तक मंदिर और मस्जिद निर्माण की गूंज रही। दोनों समुदायों के सैकड़ों लोगों के जुटने से पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। दोनों समुदायों के लोग अलग अलग जुलूस की शक्ल में सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट रोड पर पहुंचने शुरू हो गए। इससे पहले ही पुलिस पूरे क्षेत्र में मुस्तैद हो गई। जुलूस के साथ पुलिस सतर्क रही।