{"_id":"5be9eba5bdec226d0679d816","slug":"161542056869-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ने तोड़ दी थी कारोबार की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी ने तोड़ दी थी कारोबार की नजर
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने नोटबंदी के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री के विरोध में नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी लोकतंत्र का सबसे बड़ा अक्षम्य अपराध है। आने वाली पीढ़ियां इसके लिए जिम्मेदार लोगों को माफ नहीं करेंगी। नोटबंदी से भारत की विकास दर दो फिीसदी गिर गई थी। इससे देश को तीन लाख करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा। इससे बीस लाख लोगों को प्राइवेट कंपनियों ने नौकरी से निकाल दिया था। देश के लोग अपने परिजनों को अस्पतालों में मरते देख रहे थे, जबकि उनके खातों में लाखों की धनराशि पड़ी थी। जेब मेें हजारों रुपये होने के बावजूद लोग चाय तक पीने को भिखारी बन गए थे। देश की जनता चुनावों को भाजपा को इसका उत्तर देगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, मुशाहिद चौधरी, श्याम बाबू वाल्मीकि शकील सरवर हासमी, शिवराज सिंह गुर्जर, नरेंद्र सैनी, अंजली तोमर, असद मौलई और अशोक कपूर आदि मौजूद रहे।