फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पोलियो की खुराक पिलाई है तो लगवाएं आईपीवी

पोलियो की खुराक पिलाई है तो लगवाएं आईपीवी

Sat, 06 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पोलियो की खुराक पिलाई है तो लगवाएं आईपीवी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यदि आपके नौनिहालों ने पोलियो की खुराक पी है तो एहतियातन इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) का टीका लगवा लें। इससे बच्चों में पोलियो वायरस से लड़ने की डबल सुरक्षा मिलेगी। खासकर, साढ़े तीन माह की उम्र तक के बच्चों के लिए आईपीवी जरूरी है और सभी सरकारी अस्पतालों में इसका टीका लग रहा है।
राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में बच्चों को बायोमेड कंपनी की ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाई जा रही थी। कंपनी की वैक्सीन में पी-2 वायरस पाए जाने के बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश में दवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में साढ़े तीन माह की उम्र तक के जिन बच्चों ने पोलियो की दवा पी है और आईपीवी नहीं लगवाया है उनके लिए खतरा बढ़ गया है। अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी अस्पतालों में आईपीवी लगवा लें। हालांकि, साढ़े तीन माह से अधिक उम्र के बच्चों में पोलियो वायरस का खतरा कम है। इसके बाद भी सुरक्षा के लिहाज से पोलियो की दवा पीने वाले सभी उम्र के बच्चों की विश्व स्वास्थ्य संगठन निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


- बायोमेड कंपनी की पोलियो वैक्सीन पीने वाले बच्चों के अभिभावकों में दहशत है। मेरी भी सात माह की बेटी अनन्या है। उसने पोलियो की वैक्सीन पी है और आईपीवी नहीं लगा है। अब क्या करूं कोई बताने को तैयार नहीं है। - डा. सौम्या
विज्ञापन
विज्ञापन


- बेटी सना दो साल की है। उसे आईपीवी नहीं लगा है, जबकि पोलियो की खुराक पी है। सरकारी अस्पताल में आईपीवी लगाने से मना कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि साढ़े तीन माह के बच्चों को ही आईपीवी लगाया जा रहा है। इससे अधिक उम्र के बच्चों को आईपीवी लगाने का आदेश नहीं आया है। - अजीम, मकबरा फाटक


- पोलियो वैक्सीन पीने वाले सभी बच्चों की निगरानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है। पहले चरण के लिए अति संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करने के आदेश दे दिए हैं। इसमें बच्चों को सभी तरह के टीके लगाए जाएंगे। खासकर, साढ़े तीन माह की उम्र तक के बच्चों को आईपीवी लगाया जाएगा। - डा. विनीता अग्निहोत्री, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed