{"_id":"5babf155867a557f5929a4fb","slug":"161537995093-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारियों की रोजाना अपडेट देंगे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारियों की रोजाना अपडेट देंगे सीएमओ
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बुखार से हुई मौतों को नकारने और अपने ही विभाग से पुष्टि के बाद यह तो बात जाहिर हो गई कि अपर निदेशक स्वास्थ्य और सीएमओ कार्यालयों के बीच समन्वय नहीं है। मुरादाबाद मंडल में संक्रामक बीमारियां फैलने और बुखार से लोगों की मौत पर अफसरों की अलग-अलग बयानबाजी से इसकी पुष्टि हो गई है। अपर निदेशक ने मंडल के सभी जिलों के सीएमओ से रोजाना की अपडेट रिपोर्ट तलब की है।
मंडल के सभी जिलों में संक्रामक बीमारियाें के साथ बुखार फैला है। पांचों जिलों में बुखार से 102 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सर्वाधिक 43 लोगों की मौत संभल जिले में हुई हैं। रामपुर और संभल के सीएमओ बुखार फैलने से लोगों के मरने की पुष्टि कर चुके हैं। इसके बाद भी सीएमओ कार्यालयों ने अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय को इनकी जानकारी नहीं दी है। जिसके चलते अपर निदेशक कार्यालय इससे बेखबर है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में बुखार से मरने वालों की संख्या और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के बयान प्रमुखता से प्रकाशित किए। इससे विभाग में खलबली मची है।
अपर निदेशक डा. सत्य सिंह के मुताबिक सीएमओ कार्यालयों से मासिक रिपोर्ट आती है। मंडल की रिपोर्ट कंपाइल कर शासन को भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि सभी सीएमओ कार्यालय अब रोजाना की अपडेट रिपोर्ट देंगे। इसके लिए उनको पत्र जारी किए जा रहे हैं। अपर निदेशक ने कहा कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी जाएंगी। पूर्व में भी टीमें भेजी गई थी, लेकिन टीमों ने किसी भी तरह की संक्रामक बीमारियां फैलने का अपनी रिपोर्ट में जिक्र नहीं किया था।