{"_id":"5b9ac9eb867a557f195f3cb0","slug":"161536870891-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में गंदगी और कबाड़ देख भड़के नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में गंदगी और कबाड़ देख भड़के नोडल अधिकारी
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
प्रमुख सचिव एवं मुरादाबाद के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार संभागीय परिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी देख भड़क गए । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यालय में साफ सफाई रखी जाए। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, टैक्स व अन्य काउंटरों का भी निरीक्षण किया। करीब सवा घंटे तक उन्होंने यहां अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की।
नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार सुबह पौने दस बजे आरटीओ में पहुंचे। यहां उन्होंने लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों से पूछताछ की। उनसे पूछा कि ड्राइवर लाइसेंस बनवाने के लिए उन्होंने कितनी फीस जमा की है। तब आवेदक ने बताया कि उसने साइबर कैफे से आनलाइन आवेदन किया था। साइबर कैफे पर निर्धारित फीस से अतिरिक्त रुपये लिए हैं। उसे आन लाइन टेस्ट के लिए 13 सितंबर की तारीख मिली है। नोडल अधिकारी डीएल, फिटनेस और टैक्स काउंटर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर पर लाइसेंस बनने की प्रकिया जानी। उन्होंने खुद भी आवेदक की तरह ही कंप्यूटर पर आन लाइन टेस्ट दिया। इसके बाद कार्यालय परिसर में गंदगी और जगह जगह पानी भरा देख अधिकारियों पर भड़क गए और कहा जब अधिकारियों के केबिन साफ सुधरे हैं तो आम लोगों के लिए भी बैठने की व्यवस्था अच्छी की जाए। परिसर में टूटी सड़क को बनवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने आरटीओ व अन्य अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में यहां दलाली नहीं होनी चाहिए। दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। करीब सवा घंटे तक उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।