फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   माननीयों की तर्ज पर खाली कराए जाएंगे पुलिस आवास

माननीयों की तर्ज पर खाली कराए जाएंगे पुलिस आवास

Wed, 01 Aug 2018 02:21 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
माननीयों की तर्ज पर खाली कराए जाएंगे पुलिस आवास
मुरादाबाद।
विज्ञापन

माननीयों की तर्ज पर अब सरकारी आवासों पर काबिज पुलिस वालों से भी जबरन आवास खाली कराए जाएंगे। सरकारी आवासों पर वर्षों से काबिज स्थानांतरित पुलिस वालों से अभियान चलाकर आवास खाली कराए जाएंगे। एसएसपी ने सीओ लाइन को ऐसे सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं जो गैर जनपद स्थानांतरण के बावजूद सरकारी आवासों पर काबिज हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकार आवास खाली कराए जा चुके हैं। हाईकोर्ट का यही आदेश बाकी सरकारी आवासों पर भी प्रभावी है। मुरादाबाद में भी पुलिस विभाग के 50 से अधिक आवासों पर ऐसे पुलिस कर्मी काबिज हैं जिनका स्थानांतरण वर्षों पहले दूसरे जिलों को हो चुका है। सरकारी आवासों में पुलिस कर्मियों के परिजन या फिर उनके रिश्तेदार रह रहे हैं। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने मंगलवार को सीओ लाइन को आदेश दिया है कि ऐसे सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इसकी सूचना संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेजी जाए जहां यह पुलिस कर्मी मौजूदा समय में तैनात हैं। ताकि इनकी गिरफ्तारी हो सके। एसएसपी ने बताया कि सरकारी आवासों को अभियान चलाकर खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed