{"_id":"5b5e1a8e4f1c1b51748b7bc6","slug":"161532893838-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज,शिव मंदिरों पर हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज,शिव मंदिरों पर हुई तैयारियां
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर रविवार की शाम तक क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों पर विशेष तैयारियां होती रहीं। सोमवार को भक्तों द्वारा शिव मंदिरों पर विशेष पूजा और जलाभिषेक किया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने बताया कि बिलारी नगर में स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, महाजनान स्थित रायसत्ती मंदिर, मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित शिव मंदिर, नेहरू चौक के निकट स्थित शंभूनाथ मंदिर, शाहबाद रोड स्थित पौड़ाखेड़ा मंदिर और धर्मपुर कलां गांव के शिव मंदिर पर भक्तों और कांवड़ियाें की सुरक्षा के लिए और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। इन सभी मंदिरों पर प्रत्येक सोमवार के मौके पर शनिवार से लेकर सोमवार तक तीन तीन दिन की पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा आर कांवड़ सेवा शिविर में सहयोग को लेकर बिलारी नगर में 50, स्योंडारा पुलिस चौकी क्षेत्र में 11, सहसपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में 16, कोतवाली के हल्का नंबर एक में 25, हल्का नंबर दो में 11 और हल्का नंबर तीन में छह कांवड़ मित्र बनाए गए हैं। इन सभी को परिचय पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। स्टेशन रोड शिव मंदिर पर सावन के सभी सोमवार को भक्तों की सर्वाधिक भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। सावन मास शुरू होते ही शिव मंदिरों पर हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे हैं।