फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निगम के स्मार्ट भवन का हुआ शिलान्यास

निगम के स्मार्ट भवन का हुआ शिलान्यास

Sun, 25 Mar 2018 03:23 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
निगम के स्मार्ट भवन का हुआ शिलान्यास
मुरादाबाद। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बुद्धिविहार में निगम के बनने वाले स्मार्ट भवन का शिलान्यास शनिवार को किया। उन्होंने नौ करोड़ की लागत से बनने वाले सात मंजिला भवन को डेढ़ साल में तैयार कराने का लक्ष्य दिया। इस मौके पर शहर को स्वच्छ बनाने, प्रदूषण कम करने व हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

नए भवन का शिलान्यास करने के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के हिसाब से निगम का स्मार्ट भवन होना भी जरूरी है। इस छह-सात मंजिला भवन में सदन से लेकर अत्याधुनिक आफिस और सदन बनाए जाएंगे। इसमें स्मार्ट सिटी का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आफिस होगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि शहर को साफ रखने का नैतिक दायित्व निभाएं। कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें। हरियाली केलिए पेड़ लगाएं। पेड़ों के साथ में ट्री गार्ड जरूरी लगवाएं और नियमित देखभाल करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रात में सफाई कराने की शुरूआत की गई है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि अतिक्रमण पर रोक के लिए फोर्स का गठन किया जा रहा है। कार्यक्रम में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, राहुल शर्मा, डिंपल सिंह अर्स, प्रदीप शर्मा व कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूचना न मिलने से पार्षद रहे नाराज, किया बहिष्कार
कार्यक्रम की सूचना न मिलने से पार्षद नाराज रहे। भाजपा के पार्षदों में जहां असंतोष रहा, वहीं कांग्रेस, सपा व बसपा के पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। भाजपा पार्षदों का कहना था कि कार्यक्रम से दो घंटे पहले ही उनको सूचना दी गई। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष व पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अफसरों द्वारा किए गए इस अपमान को उचित मंत्र पर उठाया जाएगा। अफसरों द्वारा निगम की समीक्षा बैठक टीएमयू में कराने पर भी नाराजगी प्रकट की गई। शहर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से सूचना न होने की बात कही। हालांकिबाद में विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट भवन की जरूरतों के हिसाब से नए भवन की जरूरत थी। इसकेचलते तीन मंजिला भवन की ड्राइंग को सुधार कर छह-सात मंजिला बनाया जाएगा। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। - अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।


नगर निगम का नया भवन बनने से विकास को पंख लेंगे। स्मार्ट सिटी की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सकेगा। इसको जल्द तैयार कर लिया जाएगा। आवास विकास के अड़ंगा लगाने से इसकी तैयारियां आधी रात को की गईं। - विनोद अग्रवाल, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed