फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   160 passengers caught without tickets during a magistrate's inspection; two fainted and collapsed.

Moradabad News: मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट पकड़े गए 160 यात्री, दो गश खाकर गिरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
160 passengers caught without tickets during a magistrate's inspection; two fainted and collapsed.
कांठ। रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट सफर करते 160 यात्री पकड़े गए। इस दौरान एक पुरुष और एक महिला यात्री गश खाकर गिर गई। रेलवे के कर्मचारियों ने दोनों का कांठ सीएचसी में इलाज कराया। इसके अलावा पकड़े गए अन्य यात्रियों को रेलवे टीम बसों से मुरादाबाद ले गई। इनसे 1,12,460 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट ने स्वयं भी नौ यात्रियों पर 5210 रुपये का जुर्माना लगाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था के लिहाज से बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी भी तैनात रही।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में रेलवे की टीम कांठ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां बिना टिकट ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग की गई। सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान टीम ने आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में 14673 शहीद एक्सप्रेस, 14113 लिंक एक्सप्रेस, 54463 सीएच, 64565 सहारनपुर पैसेंजर और 13152 सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनों में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान ट्रेन यात्रियों की एमएसटी भी चेक की गईं, जिनमें से कई की एमएसटी की अवधि निकल चुकी थी। रेलवे मुरादाबाद के सीआईटी भावेश कुमार शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बिना टिकट सफर करते हुए 160 यात्री पकड़े गए थे। इनसे 1,12,460 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई के दौरान रेलवे एसीएम हरीश मीणा सहित बड़ी संख्या में रेलवे प्रशासन की टीम रही।
विज्ञापन


--
गश खाकर गिरे यात्रियों को बीपी की हुई थी समस्या

कांठ। शुक्रवार की सुबह कांठ रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान कांठ का एक यात्री और नगीना की महिला यात्री अचानक गश खाकर गिर गई। दोनों को आरपीएफ, रेलवे कर्मचारी और स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि दोनों यात्रियों को अस्पताल लाया गया था, इन्हें बीपी की दिक्कत होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी। इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed