फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   16 roads will be constructed in the city at a cost of lakhs of rupees.

Moradabad News: 162 लाख रुपये से नगर में बनेंगी 16 सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
16 roads will be constructed in the city at a cost of lakhs of rupees.
बिलारी। नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने बुधवार दोपहर पालिका स्टाफ के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान त्योहारों पर नगर में सफाई, जलापूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 162 लाख रुपये से 16 सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में चल रहे विकास कार्यों में मानक का पूरा पालन करने के साथ ही निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे कराए जाएं। पालिका कार्यालय में अपनी कोई समस्या लेकर आने वाले नागरिकों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र, रामलीला मंचन और दशहरा आदि त्योहारों के मौके पर नगर में सफाई और जलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त बनाकर रखी जाएं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर जनता से जुड़ीं सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के लिए नगरपालिका की ओर से टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने जानकारी दी कि आकांक्षी नगर योजना के तहत प्रदेश शासन की ओर से एक करोड़ 62 लाख रुपये की धनराशि से 16 सड़कें बनाई जाएंगी तथा सीओ कार्यालय के निकट चिल्ड्रन पार्क भी बनाया जाएगा। इस चिल्ड्रन पार्क में झूले और बच्चों के खेलने से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। पालिकाध्यक्ष के अनुसार नगर में मंदिर पौड़ाखेड़ा वाली सड़क के निर्माण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास योजना के तहत 32 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं, शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed