{"_id":"66590b108c720ef0dc0b8f24","slug":"16-newly-constructed-cowsheds-will-be-illuminated-with-solar-lights-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-410834-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सोलर लाइट से रोशन होंगी नवनिर्मित 16 गोशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सोलर लाइट से रोशन होंगी नवनिर्मित 16 गोशालाएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह के प्रयास से जिले के 16 स्थानों पर बनी गोशालाओं की चारा मशीन से लेकर जेटपंप तक सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। रात में रोशनी भी रहेगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर सभी गोशालाओं में सौर ऊर्जा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गोशालाओं की व्यवस्था देख रहे कर्मचारियों की सुविधा के लिए दरी, चादर, तकिया, मच्छरदानी, टार्च व तखत की भी व्यवस्था की जाएगी।
जिले में छुट्टा पशुओं से किसानों को होने वाले नुकसान को रोकने तथा गाेवंशों के संरक्षण के लिए सिरसाठाट, रामनगर उर्फ रम्पुरा, राघूवाला, अब्दुल्लापुर लेदा, ईलर, आलमपुर चौहान, रानीनागल, भदगवा, रनियाठेर (अहरोला), अक्कापांडे भोजपुर, गोवर्धनपुर, भटावली ऐतमाली, मल्हीपुर मेहमूदा नगला, बाछल भूड़, चंगेरी और फत्तेहपुर नत्था समेत 16 गांवों में गोशालाओं का निर्माण कराया गया है। इन सभी में गोसंरक्षण कार्य चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से गोशाला में प्रकाश, चारा काटने तथा पानी की सुविधा के लड़खड़ाने का भी खतरा रहता है।
पीडी सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि इसे ध्यान में रखते हुए डीएम ने इन सभी गोशालाओं को सौर ऊर्जा से रोशन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी गोशालाओं में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। जिनसे प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ चारा काटने की मशीन व जेटपंप का भी संचालन होगा।