{"_id":"62d4655cd649fb0ea84fbbd2","slug":"16-hours-electric-supply-breake-in-rail-vihar-coloney-city-news-mbd434936851","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद 16 घंटे ठप रही रेल विहार कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद 16 घंटे ठप रही रेल विहार कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल विहार कॉलोनी की खराब विद्युत आपूर्ति ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार शाम की बारिश के कारण गुल हुई बिजली रविवार सुबह 10 बजे तक नहीं आई। 16 घंटे रेल विहार कॉलोनी के निवासियों को बेहद परेशानी में गुजारने पड़े। सुबह पानी नहीं आने के कारण पीने से लेकर, नहाने और कपड़े धोने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।
शनिवार की पूरी रात और रविवार सुबह कई घंटे बिजली नहीं आई तो लोगों ने ट्विटर पर शिकायत भी की। वहां से सप्लाई सुचारु होने का जवाब विद्युत निगम द्वारा भेज दिया गया लेकिन वास्तव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इस पर लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कर समस्या बताई। काफी शिकायतों के बाद उपखंड अधिकारी शैलेश कुमार ने दूसरे फीडर से रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे सप्लाई सुचारु कराई। इसके बाद एक बजे बिजली फिर चली गई। देर रात तक ट्रिपिंग होती रही। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में हर बार रेल विहार के लोगों को यह परेशानी भुगतनी पड़ती है। खराब आपूर्ति की लगातार शिकायत के बावजूद कोई हल नहीं हो रहा है।
दरअसल रेलविहार कॉलोनी की सप्लाई देहात क्षेत्र के नया मुरादाबाद बिजली घर से हो रही है। बिजलीघर काफी दूर होने के कारण लंबी लाइन में आए दिन फाल्ट होते हैं। लोगों की मांग है कि उनकी कॉलोनी को शहरी बिजली घर से जोड़ा जाए, या सप्लाई के लिए नई लाइन बिछाई जाए। उपखंड अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि पांच खंभे गिरने के कारण कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रही। लाइन का फाल्ट न मिलने के कारण रेल विहार कॉलोनी की बिजली आपूर्ति सुचारु होने में काफी देर लग गई।