फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   157 new corona positive in moradabad

डाक्टर समेत दो लोगों की मौत, 157 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
157 new corona positive in moradabad
सिविल लाइन में कोरोना का चेकअप करवाते लोग। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित आयुष चिकित्सक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बुधवार को 99 कोरोना के नए पॉजिटिव भी मिले हैं। इनमें जेल के 16 बंदी और निर्यात कारखाने में काम करने वाले 11 कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 109 और संक्रमित मरीजों की संख्या 5287 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कुंदरकी सीएचसी पर तैनात 40 वर्षीय आयुष चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल थे। एमआईटी मुरादाबाद में कोरोना ड्यूटी के दौरान करीब 15 दिन पहले संक्रमण की चपेट में आए थे। चिकित्सक के आकस्मिक निधन की सूचना पर कुंदरकी सीएचसी की ओपीडी बंद कर दी गई। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहनचक निवासी संक्रमित ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण करीब एक सप्ताह पहले पॉजिटिव आया था। सीएचसी के अधीक्षक डा. मोहम्मद असलम के बताया कि संक्रमित ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार को रैपिड एंटीजन में 49 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें मझोला से आठ, टाउन हॉल से चार, कानून गोयान से एक, किसरौल से चार, बंगला गांव से सात, हरथला से आठ, मूंढापांडे से दो, कुंदरकी से दो, ताजपुर से दो, भोजपुर से एक, डिलारी से नौ और बिलारी से एक संक्रमित शामिल है। 14 संक्रमित जिला अस्पताल के ट्रू नेट से मिले हैं। इनमें निर्यात फैक्टरी में काम करने वाले 11 कर्मचारी शामिल हैं। बाकी पॉजिटिव आरटीपीसीआर लैब नोएडा से मिले हैं। इनमें जेल के 16 बंदी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed