फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा सरकारी अमला

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा सरकारी अमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा सरकारी अमला
मुरादाबाद। पुलिस - प्रशासनिक अफसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित पाठक ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मातहतों के साथ बैठक करके सीएम की सुरक्षा व्यवस्था और दूसरे इंतजामों की समीक्षा की। सीएम के दौरे की वजह से अफसरों की धड़कने बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे की वजह से शनिवार शाम से सर्किट हाउस में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया जाएगा। रविवार सुबह मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सर्किट हाउस में उतरने से पहले ही आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। डीएम राकेश कुमार और एसएसपी अमित पाठक शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। वहीं कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मंडल के पुलिस अफसरों ने पुरानी अनसुलझी घटनाओं व क्राइम के आंकड़ों पर मंथन शुरू कर दिया है। कानून व्यवस्था के बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसलिए विकास के जुड़े सभी प्रोजेक्ट्स पर अफसरों ने होम वर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



गूंज सकती हैं गोहत्या की बढ़ती घटनाएं
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में मुरादाबाद में तेजी से बढ़ी गौ हत्या की घटनाएं गूंज सकती हैं। पिछले करीब तीन महीनों में मुरादाबाद में गौकशी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। मैनाठेर और पाकबड़ा क्षेत्र में रोड साइड गौवंशीय पशुओं के शव मिलने की कई घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। भोजपुर में सात जून को 27 गोवंशीय पशुओं के शव एक भूखंड में मिलने से माहौल गरमा गया था। इसके बाद फिर से इसी थाना इलाके में गोवंशीय पशुओं के शव मिल चुके हैं। जिले का कुंदरकी, मैनाठेर और बिलारी थाना क्षेत्र और कटघर का रामपुर दोराहा इलाका पहले से ही गौकशी की घटनाओं को लेकर बदनाम है। तेजी से बढ़ी गौकशी की घटनाओं को लेकर भाजपाइयों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed