फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   इम्पीरियल तिराहा जाम करके घंटाभर आरती

इम्पीरियल तिराहा जाम करके घंटाभर आरती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
इम्पीरियल तिराहा जाम करके घंटाभर आरती
मुरादाबाद। नरेंद्र मोदी सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को इम्पीरियल तिराहा जाम करके करीब एक घंटा तक हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति से पीछे नहीं हटती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को शाम करीब सात बजे इम्पीरियल तिराहा पहुंचे और हाईवे जाम करके हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती शुरू कर दी। करीब एक घंटा तक कार्यकर्ता हाईवे जाम करके महाआरती करते रहे। इसकी वजह से दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। संगठन के क्षेत्र मंत्री मनोज व्यास ने कहा कि जब से मोदी सरकार दोबारा से बनी है हर रोज मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए कोई न कोई नीति बना रही है। पांच करोड़ मुस्लिम छात्र - छात्राओं को छात्रवृत्ति, आधुनिक व उच्च कोटि के मदरसे, मुस्लिम कन्याओं के विवाह पर 51000 रुपये की धनराशि आदि योजनाओं का विरोध करते हुए मनोज व्यास ने कहा कि कभी ऐसी नीतियों का विरोध करने वाली भाजपा अब खुद तुष्टिकरण के नए कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि यदि सड़कों को जाम करके नमाज पढ़ी जा सकती है तो हनुमान चालीसा और महाआरती भी हो सकते हैं। कार्यक्रम में रोहन सक्सेना, श्याम कृष्ण रस्तोगी, ओमप्रकाश, राकेश, अंशुल मित्तल, अतुल सिंह, हरवीर सिंह, विशाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed