{"_id":"5d06a3298ebc3e4315133b1e","slug":"156071606119-moradabad-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी भी सुन लो सरकार, हमें रोजगार की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी भी सुन लो सरकार, हमें रोजगार की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रोजगार के परिदृश्य में शहर की तस्वीर बहुत अच्छी नहीं है। कई-कई वर्षों के इंतजार के बाद शिक्षित युवा रोजगार के अभाव में हताश हो रहे हैं। पढ़ाई, कोचिंग में लाखों रुपये खर्च करने के बाद परीक्षा देते हैं। पहले वह परिणाम का ही इंतजार करते रहते हैं। इसके बाद भी नियुक्ति तक का रास्ता संघर्ष भरा है। युवाओं की अब एक ही पुकार है कि सरकार रोजगार मुहैया कराए।
सेना, पुलिस और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के भविष्य के सपने सजते हैं, लेकिन भर्ती पूरी होने में सबसे अधिक समय इनमें ही लग रहा है। परीक्षा के बाद परिणाम कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो युवा तारीख दर तारीख बेचैन होते जा रहे हैं। इसकी वजह से वह अन्य क्षेत्रों में भी मन लगाकर तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इस लचर कार्यप्रणाली से समय, रुपये और मानसिक सुकून सब छिन रहा है।
गत वर्ष एलटी ग्रेड की परीक्षा दी थी, लेकिन उसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। सरकार स्पष्ट नहीं कर पा रही है। बीडीओ के लिए परीक्षा दी, उसका परिणाम नहीं आया। मंडी परिषद की परीक्षा की आंसर की जारी नहीं हुई है। अभी परिणाम ही नहीं है तो भर्ती कब तक पूर्ण होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। सरकार को हमारे भविष्य की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
तारा सिंह, मनोहरपुर।
नौकरी के लिए दो साल से प्रयास कर रही हूं। बैंक और बीडीओ के लिए परीक्षा दे चुकी हूं। 60 हजार रुपये कोचिंग में खर्च हो चुके हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल पाया।
उपासना सिंह, खुशहालपुर।
पुलिस में जाना चाहता हूं। उसके लिए परीक्षा भी दी है, लेकिन परिणाम का इंतजार हो रहा है। तीन साल से भर्ती देख रहा हूं। समय से यदि प्रक्रिया पूरी हो जाए और सफल न हों तो दूसरी जगह प्रयास कर सकते हैं, लेकिन अब नौकरी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
कुलदीप सिंह, बैंक कालोनी।