फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जंक्शन पर ओएचई ट्रिप होने से अटकी ट्रेनें

जंक्शन पर ओएचई ट्रिप होने से अटकी ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर ओएचई ट्रिप होने से अटकी ट्रेनें
मुरादाबाद। जंक्शन पर ओएचई (ओवर हेड इक्यूपमेंट) लाइन ट्रिप हो गई। पॉवर केबिन के मुताबिक हाईवोल्टेज की वजह से ओएचई ट्रिप हुई थी। 12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्र्रेस, 14321 बरेली-भुज के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस, 12040 नई दिल्ली से काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस समेत दो मालगाड़ी 20 मिनट से 75 मिनट तक लेट हुई। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रेनों का संचालन व्यवस्थित हो सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8.05 बजे मुरादाबाद जंक्शन के पॉवर केबिन के स्टाफ ने देखा कि ओएचई लाइन में हाईवोेल्टेज दौड़ रहा है। तत्काल डाउन लाइन की आला हजरत एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इसके पीछे आने वाली तीन और एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ। डाउन की दो मालगाड़ी भी रोकनी पड़ी। तकरीबन 9:30 बजे मेसेज दिया गया कि ओएचई लाइन पर दौड़ने वाला करंट सामान्य हो चुका है। इसके बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन


कटघर स्टेशन के पास सिग्नल फेल, दो एक्स. लेट
मुरादाबाद। कटघर स्टेशन पर रविवार दोपहर एक बजे अपलाइन का सिगनल थोड़ी-थोड़ी देर पर डाउन होने की वजह से शहीद एक्सप्रेस 14673 और न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12523 ट्रेनों को रोकना पड़ा। दोपहर में करीब ढाई बजे समस्या से निजात मिल सकी। इसकी वजह से शहीद एक्सप्रेस 15 मिनट और न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 25 मिनट लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed