फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   काशी का एसी खराब, स्पेशल ट्रेन में पानी नहीं, गर्मी में बिलबिला रहे यात्री

काशी का एसी खराब, स्पेशल ट्रेन में पानी नहीं, गर्मी में बिलबिला रहे यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
काशी का एसी खराब, स्पेशल ट्रेन में पानी नहीं, गर्मी में बिलबिला रहे यात्री
मुरादाबाद। इन दिनों सबसे कठिन कार्य रेल सफर करना हो गया है। ट्रेनों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है। इन्हें कोई देखने वाला नहीं। भीषण गर्मी में एसी और स्लीपर कोचों में जनरल बोगी जैसी भीड़ सफर कर रही है। ऊपर से एसी खराब और पानी के लिए यात्री परेशान हैं। शुक्रवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन में पानी न होने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद ट्रेन में पानी भरा गया। जब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके अलावा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

रेल पटरियों पर कब तक कार्य चलेगा। इसका जवाब किसी रेल अफसर के पास नहीं है। रेल पटरियां सुधारने के नाम पर ट्रेनों को रद्द कर यात्रियों के लिए दुश्वारियां बढ़ाई जा रही हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से उन ट्रेनों में ज्यादा भीड़ बढ़ रही है। जिन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्वनाथ का एसी खराब हो गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल अफसरों से की। इसके बावजूद भी ट्रेन सौ किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तय कर ली। लेकिन एसी ठीक नहीं हो पाया। गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्री पानी के लिए बिलबिला उठे। ट्रेन में पानी न होने की वजह से यात्री टायलेट तक नहीं जा सके। यात्रियों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की। जब जाकर ट्रेन में पानी भरा गया। इस भीषण गर्मी में यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान हैं। शनिवार को सहरसा अंबाला स्पेशल ट्रेन ग्यारह घंटे देरी से आई, दरभंगा अमृतसर जन नायक पांच घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जन साधारण एक्सप्रेस साढ़े घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस साढे़ तीन घंटे, बरौनी दिल्ली स्पेशल ट्रेन दस घंटे देरी से आई। इन गाड़ियों के अलावा अन्य ट्रेनें विलंब से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed