{"_id":"5d05575c8ebc3e5056192d1e","slug":"15606311207-moradabad-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्सी गिल संग नाचा मुरादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्सी गिल संग नाचा मुरादाबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिगर मंच पर गायक जस्सी गिल के पंजाबी गानों की हाई बीट ने लोगों दीवाना बना दिया। भागड़ा करते युवा अंतिम पंक्ति तक नजर आए। ‘ओहो डेडी जी दे केस उते करी जावे ऐश, साडा बापू जीमींदार किथो लैके देवे कार...’ गाना सुनते ही युवा जस्सी गिल की तर्ज पर नाचने लगे। एक बार पंजाबी नाइट का धमाल शुरू हुआ तो देर रात तक लोग झूमते रहे। ‘मैं राही मिनी बस का शौकिन पढ़ने का, पढ़ने का.. उसकी सफीद लेंसर जा रही भट फास्ट नी’ और ‘जेहदा बम सूट मार दूंगा बलिये, तेरा बापू है लादेन ता ..’ गानों का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। मोबाइल से वीडियो बनाने और सेल्फी लेने वालों के लिए जस्सी ने स्टेज से ही पोज दिए। पंजाबी डांस करते हुए ‘सुरमा काला’, ‘निकले करंट’ और ‘गिटार सिखदा’ गानों ने युवाओं को खूब नचाया।
गायिका शिप्रा गोयल ने भी जिगर मंच से ‘जिया इश्क बुलावा’, ‘अंग्रेजी वाली मेडम’ और ‘काला चश्मा’ गाकर युवाओं को नाचने पर मजबूर किया। मंच पर ड्रूम सुमित टंडन, की बोर्ड रूपेश, ढोल करन राना, गिटार अरविंद राय ने संभाला था। व्यवस्था में अतुल जौहरी, डॉ. प्रदीप शर्मा और केके गुप्ता ने अहम भूमिका अदा की।
सुरक्षा चक्र तोड़ घुसे लोग
जस्सी गिल की एक झलक के लिए लोग शो के दौरान सुरक्षा चक्र तोड़कर घुस आए। पुलिस सुरक्षा के बावजूद लोगों को संभालना मुश्किल हो गया। कलाकार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाला गया।