{"_id":"5cfd68afbdec2207897f3d43","slug":"15601112711124-moradabad-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक व दैवीय पर 24 घंटे में लाभ पहुंचाए अधिकारी-महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक व दैवीय पर 24 घंटे में लाभ पहुंचाए अधिकारी-महेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को अधिकारी 24 घंटे में लाभ पहुंचाएं। छह जून को आंधी तूफान में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था के अभी तक बहाल नहीं होेने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाते रहें।
सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अधिकारियों से जिले में विभागवार कार्यों की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के प्रभावित लोगों को 24 घंटे में राहत व लाभ दिलाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता की सूची में है। अधिकारी कोताही न बरतें। छह जून को गांव महमूदपुर माफी में प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर मरे किसान भोजराम के बारें में जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिला दी गई तथा प्राकृतिक आपदा में घायलों को उपचार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने छह जून को आई आंधी में ध्वस्त बिजली व्यवस्था की जानकारी ली। अभी तक बिजली सुचारू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ ने जिले में चिकित्सकों की कमी से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि डाक्टरों की समस्याओं को दूर करने के लिये शासन स्तर पर स्वीकृत पदों के साथ भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि की जानकारी ली। बताया कि किसानों को मिलने वाली योजनाओं के लाभ से किसी भी दशा में वंचित न रखा जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को योजना लाभ दिलाया जाए, साथ ही केंद्र पर नीम व सहजन आदि के पेड़ लगाए जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में बताया कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों का नवीनीकरण किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय मे पानी, शौचालय व बिजली की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही सक्षम अधिकारी समय समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें। मंत्री ने रामगंगा किनारे प्रस्तावित रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीओ मृदुल चौधरी, एसपी यातायात सतीश चंद्र, सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री, एमडीए उपाध्यक्ष अरूण कुमार, एमडीए सचिव प्रेरणा शर्मा, एससीएसटी आयोग सदस्य गीता प्रधान, डीपीओ डॉ. अनुपमा शांडिल्य, डीआईओएस डॉ. प्रदीप द्विवेदी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
नहरों के आसपास करे पौधारोपण
मुरादाबाद। समीक्षा मीटिंग में प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाए। नहर, सड़क किनारे पौधे लगवाए जाए। खास तौर से आम, जामुन, नीम, महुआ, पीपल, जाखड आदि के पौधे लगाए जाए।
विज्ञापन
मनरेगा में मिली गड़बड़ी, तो संबंधित के खिलाफ होगी कार्रवाई
मुरादाबाद। कृषि विभाग व संबंधित विभागों ने जिले में मनरेगा के माध्यम से 202 तालाबों के जिले में खुदाई कराने की जानकारी दी। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मनरेगा के जो मानक है, उसी के अनुसार तालाबों का कार्य कराया जाए। अगर कोई तालाब मनरेगा के मानक के अनुरूप नहीं मिला, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।