फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   यात्रियों कृपया ध्यान दो.. आज आने वाली ट्रेन कल आएगी

यात्रियों कृपया ध्यान दो.. आज आने वाली ट्रेन कल आएगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों कृपया ध्यान दो.. आज आने वाली ट्रेन कल आएगी
मुरादाबाद। मेगा ब्लॉक का सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। आलमनगर से लक्सर स्टेशन तक अप और डाउन लाइन, सिग्नल और ओएचई की मरम्मत की वजह से दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट चली। अमृतसर मेल 13005 करीब 17 घंटे की देरी मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंच सकी। गर्मी में यात्रियों के लिए सफर मुसीबत भरा साबित हो गया। यही नहीं। 15624 कामाख्या से भगत की कोठी के बीच चलने वाली 15624 कामाख्या एक्सप्रेस करीब 10 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। पूछताछ केंद्र से लेकर आनलाइन टाइमिंग को जांचने में यात्रियों ने पसीना बहाया। रविवार को सफर करने वालों के लिए यह दो ट्रेनें सिर्फ नजीर भर है। स्पेशल ट्रेनों की हालत तो और ज्यादा खराब रही। 04025 दरभंगा से आनंद विहार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन करीब 10 घंटा देरी से मुरादाबाद स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे ने पहले ही घोषित किया था कि मेगा ब्लॉक की वजह से 12369 हावड़ा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस को करीब 70 मिनट रोककर चलाया जाएगा। लेकिन यह ट्रेन भी करीब 4 घंटा देरी से स्टेशन पर आई। 13151 कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस को रोककर चलाया गया। 14003 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस दो घंटा, 14113 अलीगढ़-देहरादून लिंक एक्सप्रेस 6 घंटा, 13258 आनंद विहार से दानापुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस 2 घंटा, 54056 दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर एक घंटा समेत दर्जनों ट्रेनों की टाइमिंग ब्लॉक की वजह से ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन


इस तरह रेलखंडों पर रहा ब्लॉक :
आलमनगर से शाहजहांपुर से 8:40 से दोपहर 1:40
शाहजहांपुर से बरेली दोपहर 1:20 बजे से शाम 4:20
बरेली से मुरादाबाद 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे
मुरादाबाद से लक्सर सुबह 10:35 बजे से दोपहर 1:55 बजे
लक्सर से मुरादाबाद सुबह 8:10 बजे से दोपहर 1:10


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed