फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सम्मान निधि वापसी की सुगबुगाहट से किसान आशंकित

सम्मान निधि वापसी की सुगबुगाहट से किसान आशंकित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
सम्मान निधि वापसी की सुगबुगाहट से किसान आशंकित
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की परिधि में आए 2.53 लाख किसान अब आशंकित हैं। 40 फीसदी किसानों के खातों में दो हजार रुपये आने के बाद रकम वापसी की सुगबुगाहट उन्हें परेशान कर रही है। किसानों के मुताबिक बैंक खाता और जमीन की खतौनी के दस्तावेज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर डाटा फिडिंग के दौरान जांचे गए थे। बावजूद इसके लोेकसभा चुनाव से पहले लघु किसानों को पात्र मानते हुए न सिर्फ चयनित हुए बल्कि दो-दो हजार रुपये भी बैंक खातों में ट्रांसफर हुए। अब किसान किस्त वापसी को राजनीतिक लाभ की एक चाल बता रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं ऐसे मामले भी है कि डाटा फिडिंग के बाद किसानों के पास मेसेज तो पहुंचे। लेकिन उनके बैंक खाते की जगह किसी अन्य किसान के बैंक खाते में सम्मान निधि ट्रांसफर हो गई। मूंढ़ापांडे के किसान सूबेदार सिंह पुत्र नन्हें सिंह बताते हैं कि पहला मेसेज 24 दिसंबर को आया। इसमें बैंक खाता संख्या किसी दूसरे किसान की थी। अभी 17 अप्रैल को दो हजार रुपये भी उसी खाते में ट्रांसफर करने का मेसेज आया। उनके वास्तविक खाते में सम्मान निधि नहीं आई।
विज्ञापन


पोर्टल दोबारा खुलने का इंतजार
जिला कृषि अधिकारी सुभाष कुमार वर्मा के मुताबिक जिले में लघु और सीमांत किसान 2.53 लाख है। इनमें 2.09 लाख किसानों का डाटा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। सोमवार से यह पोर्टल दोबारा खोला जाना है। इसके बाद किसानों की जानकारी अपलोड होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के किसानों के खातों से रुपया वापस जाने का प्रकरण सामने नहीं आया है। किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिन किसानों का डाटा गलत है। पोर्टल खुलने के बाद उन्हें ठीक कराया जाएगा। - छेदी लाल यादव, डीजे एग्रीकल्चर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed