{"_id":"5cf2e133bdec22070e2bd791","slug":"1559421280860-moradabad-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत हादसे के बाद 60 कोचिंग सेंटरों पर लगेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत हादसे के बाद 60 कोचिंग सेंटरों पर लगेगा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गुजरात के सूरत में कोचिंग इंस्टीट्यूट हादसे के बाद मुरादाबाद एवं गजरौला में भी 60 कोचिंग सेंटरों पर बंदी की तलवार लटक गई है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सर्वे में 60 कोचिंग सेंटर मानकों के विपरीत मिले हैं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने पुलिस को कोचिंग सेंटरों की लिस्ट सौंपते हुए उन्हें तत्काल प्रतिबंधित क्षेत्रों से हटाने के निर्देश दिए हैं।
24 मई को सूरत के तक्षशिला कांपलेक्स स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट के बहुमंजिला भवन आग लग गई। जान बचाने के लिए इंस्टीट्यूट के बच्चे खिड़कियों से कूद गए। इस खौफनाक हादसे में कई बच्चों की मौत हो गई। हादसे से सबक लेते हुए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने प्राधिकरण की अनुमति के बगैर संचालित कोचिंग सेंटरों का सत्यापन अभियान चलाया। नौ जोन में 60 कोचिंग सेंटर सेंटरों का संचालन उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम 1973 के प्रावधानों के विपरीत मिला। इनमें सर्वाधिक 17 कोचिंग सेंटर मझोला थाना क्षेत्र में संचालित हैं।
शनिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में चिह्नित कोचिंग सेंटरों के संचालन बंद कराए जाने को लेकर बैठक हुई। उपाध्यक्ष ने संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी चिह्नित कोचिंग सेंटरों को प्रतिबंधित क्षेत्रों से हटाएंगे। कोचिंग सेंटर नहीं हटाए जाने की शर्त पर उनका संचालन बंद कराएंगे। उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके बाद भी प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनाधिकृत कोचिंग सेंटरों का संचालन मिलने पर संचालकों के खिलाफ अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कोचिंग
कटघर 5
सिविल लाइन 12
कोतवाली 4
मझोला 17
पाकबडा 2
गजरौला 11
नागफनी 1
मुगलपुरा 5
गलशहीद 3