{"_id":"5ceaea02bdec22078b29363d","slug":"155889925115-moradabad-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग खुली, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग खुली, हादसा बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बाघ एक्सप्रेस 13019 के इंजन की कपलिंग बरेली स्टेशन के पास रविवार सुबह छह बजे खुल गई। इंजन ने स्टेशन से सरकते ही गड़बड़ी उजागर होने से बड़ा हादसा बच गया। बड़ौदा हाउस स्थित कंट्रोल रूम के अलर्ट के बाद पीछे से आने वाली डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को पीछे रोका गया। लोको पायलट के मुताबिक ट्रेन को आगे बढ़ाते ही झटका लगने के बाद उसने इंजन को ब्रेक लगा दिया था। करीब 25 मिनट बाद ट्रेन की कपलिंग को दोबारा जोड़ा जा सका। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
बरेली के स्टेशन मास्टर शक्तिवीर सिंह के मुताबिक रविवार सुबह छह बजे बाघ एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर लगी थी। इंजन के कपलिंग ढीली थी। ट्रेन के आगे बढ़ते ही झटका लगने के बाद लोको पायलट ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। इससे हादसा बच गया। इंजीनियरिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा। ढीली कपलिंग को हटाने के बाद नई कपलिंग जोड़ी गई। इसमें 25 मिनट का समय लगा। वहीं अलर्ट होने के बाद लाइन पर पीछे से आने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 50 मिनट तक खड़ा रखना पड़ा।