{"_id":"5ceae91cbdec2207626c50ef","slug":"15588990211-moradabad-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से ही झुलसा रही सूरज की तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से ही झुलसा रही सूरज की तपिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मई माह के आखिरी दिनों में गर्मी का असर बढ़ गया है। दिन में धूप की तपिश और गर्म पछुआ हवाएं बेहाल कर रही हैं। इसकी वजह से दोपहर के समय कालोनियों में सन्नाटा पसर जाता है और सड़कों पर भी राहगीरों की आवाजाही कम हो जाती है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
पिछले चार दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था, लेकिन दो-तीन दिन में गिरावट के साथ शनिवार को तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह से ही सूरज आग उगलने लगता है। इसके बाद पश्चिमी दिशा से चलने वाली गर्म हवाएं बेहाल करने लगती हैं। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवाएं चलने से वातावरण में नमी कम हो रही है। सुबह के समय आर्द्रता 41 फीसदी और शाम को 34 फीसदी दर्ज की गई।