फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   250 से अधिक विद्यार्थियों का फंसा भविष्य

250 से अधिक विद्यार्थियों का फंसा भविष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
250 से अधिक विद्यार्थियों का फंसा भविष्य
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपना परिणाम तो जारी कर दिया, लेकिन वाणिज्य संकाय में विषयों का समायोजन न होने की वजह से बहुत से विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया है। मुरादाबाद में भी ऐसे विद्यार्थियों की संख्या 250 से ऊपर है। प्राचार्य हिंदू कालेज ने बताया कि अब विद्यार्थियों के पास सुधार परीक्षा देने का ही विकल्प बचा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा परिणाम 15 मई को जारी किया था। इस परीक्षा में वाणिज्य संकाय अंतिम वर्ष के करीब 14 हजार परीक्षार्थी शामिल थे, जिसमें से एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी फेल हो गए थे। उन्हें एक पेपर में अनुपस्थित दिखाया गया। प्राचार्य हिंदू कालेज डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि कालेज के सात-आठ विद्यार्थी हैं। ज्यादातर विद्यार्थी व्यक्तिगत स्तर के और एक निजी कालेज के हैं। इन विद्यार्थियों ने वैकल्पिक ग्रुप सी के दोनों प्रश्नपत्र लेने के बजाय एक प्रश्नपत्र ग्रुप सी का चुन लिया और दूसरा प्रश्नपत्र किसी अन्य ग्रुप का चुन लिया। ऐसे में एक प्रश्नपत्र की परीक्षा तो विद्यार्थियों ने दी, लेकिन दूसरे ग्रुप का प्रश्नपत्र चुनने की वजह से वह सी ग्रुप के दूसरे प्रश्नपत्र में अनुपस्थित आ गए। अब उन्हें सुधार परीक्षा में एक ही ग्रुप के दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा देनी होगी। क्योंकि एक प्रश्नपत्र की परीक्षा छूटने की वजह से दूसरा प्रश्नपत्र का भी कोई मतलब नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed