फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सेवईं की खुशबू से महक रहा बाजार

सेवईं की खुशबू से महक रहा बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सेवईं की खुशबू से महक रहा बाजार
मुरादाबाद। माह ए रमजान का आधा महीना बीत चुका है और इस पवित्र माह में शहर के रोजेदारों को मीठी सिवइयों का स्वाद भी खूब भाने लगा है। शहर में जगह-जगह सिवईं की दुकानें सज गई हैं। सादा के अलावा रंग-बिरंगी सिवईं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। देर रात तक सिवइयां खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानों में सजाई गई अलग-अलग स्वाद वाली रंग-बिरंगी सिवईं मुस्लिम समाज के रोजेदारों के अलावा सिवइयां खाने के शौकीन हिंदू समाज के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। साधारण सिवईं जहां 40 से 80 रुपये किलो बिक रही हैं, वहीं मीठी सिवइयों की कीमत 150 रुपये किलो तक है, जिन्हें सीधे गर्म दूध में डालकर खाया जा सकता है। कटरा, बाजार गंज, हरथला आदि क्षेत्रों में सिवइयों की दुकानें लगी हैं। यहां पर रमजान माह की रौनक साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

दुकानदार मोहम्मद साकिब कहते हैं कि मैदे से बनी बारीक और लंबाई वाली साधारण सिवईं के अलावा मेवा मिश्रित डबल फ्राई सिवईं पसंद में ऊपर हैं। किमामी (शीरा) सिवईं और बनारसी सिवईं की मांग अधिक है। ये बहुत महीन होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार हाजी मोहम्मद सलाम अंसारी ने बताया कि सबसे बेहतर मीठी सिवईं (फेनी) है। इस की विशेषता है कि बनाते वक्त इसमें चीनी मिलाई जाती है और इसे सीधे गर्म दूध में डाला जाता है। डबल फ्राई सिवईं और मशीन से बनाई गई बारीक फेनी खूब बिक रही हैं।

दुकानदार नईम परवेज ने बताया कि लोग भूजी सिवईं खाना अधिक पसंद करते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए काजू, किशमिश, बादाम व अन्य मेवा मिलाया जाता है। रंग-बिरंगी सिवईं में नारंगी, गुलाबी, पीली और हल्के हरे रंग को पसंद किया जा रहा है। जर्दे वाली सिवईं रंग-बिरंगी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed