फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिलाओं को योजनाओं की जानकारी नहीं, टीम करेंगी जागरूक

महिलाओं को योजनाओं की जानकारी नहीं, टीम करेंगी जागरूक

Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को योजनाओं की जानकारी नहीं, टीम करेंगी जागरूक
चंदौसी। बनियाठेर विकास खंड क्षेत्र के असालतपुर जारई गांव में शासन द्वारा चलाया जा रहा नारी सशक्तीकरण अभियान के क्रम में आयोजित कार्यशाला में घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। खास बात तो यह रही कि यहां मौजूद अधिकांश महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन

असालतपुर जारई के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित नारी सशक्तीकरण कार्यशाला में जिला समन्वयक संगीता भार्गव ने महिलाओं से सीधे शासन की योजनाओं के बाबत पूछा तो अधिकांश महिलाएं किसी भी योजना यहां तक कि उज्जवला योजना के बारे में भी कुछ भी नहीं बता सकी।
विज्ञापन

उन्होंने शास न की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, आवास योजना के बारे में समझाते हुए 181, ऐंटी रोमियो स्क्वाड, मिशन इंद्र धनुष, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सचिव नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। जिन योजनाओं में ऑन लाइन आवेदन की सुविधा है तो उसमें जागरूकता का परिचय देते हुए ग्रामीण जन सुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन करें।

महिलाओं को अत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रदेश शासन कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है, महिलाओं की सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं। गांव में पांच महिला कर्मियों की टीम बनेगी, जो घर घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed