{"_id":"5c0044b0bdec22417b50c89a","slug":"15435215001649-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के तीसरे दिन 49 खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल के तीसरे दिन 49 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। चंद्रपाल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लिए तीसरे व अंतिम दिन ट्रायल हुआ जिसमें 49 खिलाड़ियों ने भाग लेकर गेंदबाजी, बल्लेबाजी आदि का ट्रायल दिया। टूर्नामेंट का अंतिम ट्रायल दो दिसंबर को किया जाएगा। सीता रोड स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर 16 दिसंबर से सीपीपीएल क्रिकेट टूूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए ट्रायल प्रक्रिया पिछले तीन से हनुमान सिंह ग्राउंड पर की जा रही थी।
ट्रायल के अंतिम दिन गुरुवार को 49 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें चंदौसी के अलावा मुरादाबाद, संभल, बदायूं, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने भाग लेकर गेंदबाजी, बल्लेबाजी व विकेटकीपर का ट्रायल दिया।
टूर्नामेंट के आयोजकों में एक पुलेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम ट्रायल दो दिसंबर को होगा तथा खिलाड़ियों की नीलामी पांच दिसंबर को की जाएगी। इस दौरान आनंद पाल सिंह कश्यप, कौशल नंदन आदि ने सहयोग किया।