{"_id":"5bf9ad5bbdec224154007820","slug":"154308954611-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए, पीडब्ल्यूडी के कार्यो में मिलेगा मनरेगा श्रमिकों को काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए, पीडब्ल्यूडी के कार्यो में मिलेगा मनरेगा श्रमिकों को काम
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बहजोई कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्देशित किया है कि वह भी अपने कार्यों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के जाब कार्डधारकों को मजदूरी देंगे।
अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने परियोजना निदेशक (डीआरडीए) संभल के कार्यों के समीक्षा की। जिसमें कार्य योजना मांगी तो उनकी कार्य योजना अभी तैयार ही नहीं थी। इसलिए डीआरडीए व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शीघ्र ही निर्माण कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया है।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि वह भी अपने निर्माण कार्यों में मनरेगा के जाब कार्डधारी मजदूरों को ही काम देंगे। उनके खातों में मजदूरी का भुगतान करेंगे। ताकि जाब कार्डधारकों को गारंटी के नियमों के मुताबिक रोजगार मिल सके। इसमें परियोजना निदेशक (डीआरडीए) हरेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना, पीडब्ल्यूडी, लघु उद्योग, सीडीपीओ राजपुरा व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।