{"_id":"5bedd19bbdec2269bb420aac","slug":"15423123981-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बाल विकास समिति ने किया निरीक्षण, मिली गड़बड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बाल विकास समिति ने किया निरीक्षण, मिली गड़बड़ियां
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/बहजोई। महिला एवं बाल विकास कल्याण समिति ने गुरुवार को संभल जिले के कई विद्यालयों में जाकर शिक्षा व्यवस्था का हाल देखा जिसमें कई विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थिति काफी बदहाल दिखी। जिसे दुरुस्त कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। बहजोई में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। महिला एवं बाल विकास कल्याण समिति की अध्यक्ष (विधायक गाजीपुर) संगीता बलवंत की अगुवाई में 18 महिला पदाधिकारियों वाली समिति गुरुवार को जिले में पहुंची। इसमें पुरुष सदस्य के रूप में बिलारी के विधायक मोहम्मद फहीम शामिल रहे।
इसके अलावा सिकंदराबाद की विधायक विमला सोलंकी भी शामिल रही। टीम ने सबसे पहले बनियाखेड़ा विकास क्षेत्र के भुलावई आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां रसोई घर बंद था, रसोइया ने घर से चाभी मंगा कर ताला खोला हालांकि यह बताया गया कि मिड-डे मील बच्चों को दे दिया जा चुका है, जब मिड-डे मील का सैंपल मांगा गया तो नहीं मिला। जबकि सैंपल रखने के शासन के आदेश हैं।
जूनियर हाई स्कूल भुलावई में ड्रेस वितरण भी संतोषजनक नहीं मिला। यहां 191 में सिर्फ 110 बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया गया। अध्यक्ष ने बीएसए को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम बहजोई कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ शंभूनाथ त्रिपाठी, बीएसए वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें बाल विकास विभाग एवं शिक्षा व्यवस्थाओं की योजनाओं का सही क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
यहां एक आंगनबाड़ी केंद्र देखा गया, जहां शिकायत मिली तो गर्भवती महिलाओं ने शिकायत की कि पोषाहार सिर्फ एक बार ही मिलता है, जिस दिन इंजेक्शन लगता है, जबकि तीन बार पोषाहार देने के आदेश हैं। पोषाहार में बड़ी आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
इसके बाद रतनपुर स्योडारा और बेरनी का भी निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष समेत पूरी टीम ने बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर पर जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकारी डा.केके सरोज भी मौजूद रहे। बनियाठेर प्रतिनिधि के अनुसार टीम ने भुलाबाई स्थित प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण किया।
आंगनबाड़ी के निरीक्षण में गड़बड़ी पर सीडीपीओ से नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोकने की बात कही। सबसे पहले पुलिस के जवानों ने गार्द ऑफ ऑनर के तहत सलामी दी।
टीम का प्रमुख उद्देश्य जिले में बाल विकास योजनाओं का क्रियान्वयन समेत महिलाओं व बच्चों को चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रिया कलापों के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। जिले में दौरा करते हुए विकासखंड बनियाखेड़ा के भुलावई में परिषदीय विद्यालय तथा विकासखंड बहजोई के गांव कनेटा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर लाभार्थियों से बातचीत की गई।