फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नगर पालिका ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

नगर पालिका ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

Fri, 16 Nov 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन
बहजोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद एडीएम ने बच्चों को स्वच्छता के टिप्स दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को बीएसए दफ्तर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि अपने आसपास लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करें। बच्चे भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि आस पास साफ सफाई रखने से बीमारी नहीं रहती। इससे सुंदर व स्वस्थ माहौल का निर्माण होगा। साथ ही पॉलीथीन के इस्तेमाल से बचने की बात कही।
विज्ञापन

इस बीच नगर पालिका की ओर से कपड़े के थैले बांटे गए। इसके बाद नगर के चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कालेज, वार्ष्णेय इंटर कालेज समेत 10 स्कूली बच्चों ने नगर में स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली। रैली में बच्चे स्वच्छता के स्लोगन लिखे बैनर लेकर नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए बीएसए दफ्तर परिसर में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, तनुज बादशाह, सभासद योगेश टिल्ला, धर्मसिंह, इश्तियाक, मनीष, राजपाल, आशादेवी समेत पंकज वार्ष्णेय, अभिमन्यू गांधी, शिवानी सक्सेना, बौबी वार्ष्णेय, कुलदीप यादव व जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed