{"_id":"5be9de51bdec2269774f11d6","slug":"154205340919-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ छात्र का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ छात्र का अंतिम संस्कार
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। हत्या के तीसरे दिन शाम को करीब साढ़े चार बजे छात्र प्रवीण का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। बनियाठेर थाना क्षेत्र के बनियाखेड़ा की मड़ैया गांव में शनिवार की देर शाम करीब 6.30 बजे 20 वर्षीय बीए अंतिम वर्ष के छात्र प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें गांव के ही युवक बंटी व दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था।
रविवार को पुलिस व चिकित्सा विभाग की लेटलतीफी के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आखिरकार सोमवार की सुबह एक्सरे होने के बाद ही पोस्टमार्टम हो सका। इसके बाद सोमवार को साढ़े चार बजे के करीब शव गांव पहुंचा जिससे परिवार में एक बार फिर कोहराम मच गया।
देखने के लिए गांव की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक का बड़ा भाई भी गांव पहुंच गया जिससे गांव का माहौल संवेदनशील हो गया। पुलिस ने पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया। आननफानन में सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि पुलिस अभी तक हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।