{"_id":"5be09cc6bdec22233165e1be","slug":"15414468118-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बांटी आतिशबाजी, मिठाई व शिक्षण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बांटी आतिशबाजी, मिठाई व शिक्षण सामग्री
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बिसौली गेट स्थित रोटरी सुंदरलाल नेत्र चिकित्सालय में रोटरी क्लब भारत के तत्वावधान में दीपावली स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तीस गरीब व असहाय बच्चों केे आतिशबाजी व मिठाई का वितरण किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ दीपावली स्पेशल कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष अखिलेश खिलाड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब ने दीपावली के उपलक्ष्य में तीस गरीब व असहाय बच्चों को कापी, पेंसिल, रबड़, मिठाई व आतिशबाजी वितरित की। केरीनों गेम के बाद सभी ने आतिशबाजी का आनंद लिया। कार्यक्रम में राहुल अग्रवाल, शिवओम गुप्ता, सुधीर मल्होत्रा, महेश अग्रवाल, संदीप, विवेक कुमार, आलोक कुमार, मुकेश कुमार, अनुराग, पायल आदि मौजूद रहे।