{"_id":"5be09cc0bdec2269807e07d0","slug":"154144680419-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा दे ई-रिक्शों ने तोड़ी नो इंट्री, जाम से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा दे ई-रिक्शों ने तोड़ी नो इंट्री, जाम से परेशान रहे लोग
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। नो-इंट्री जोन में पुलिस और वाहन चालकों की लुका छिपी दिनभर चली। धनतेरस पर बाजारों में काफी भीड़ रही। रोक के बाद भी ई-रिक्शे अंदर घुस गए। इससे जाम लग गया।
पुलिस ने एक दिन पहले शहर के बाजारों में ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने का दावा किया था। सात बिंदुओं पर पुलिस दिखाई भी दी लेकिन गलियों के माध्यम से ई-रिक्शा चालकों ने बेखौफ होकर दिनभर शहर के बाजारों में संचालन किया। धनतेरस के कारण दुकानदारों ने अपनी दुकान बाहर लगा रखी थी। इससे बाजारों का रास्ता संकरा होगा गया। इसके बाद रही सही कसर ई-रिक्शों ने पूरी कर दी। हर बाजार में ई-रिक्शों की भरमार देखी गई जिससे बाजारों में दिन भर जाम की स्थिति रही। शहर के घंटाघर, फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, फड़याई बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार आदि में ई-रिक्शों के कारण रुक रुक कर जाम लगता रहा। जिसका कारण धनतेरस पर खरीदारी करने आए लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रमुख चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही और पैदल जाने वालों को डंडा फटकार कर धमकाती रही। जाम की यह स्थिति सुबह दस बजे से देर शाम तक बनी रही। बाजारों के अलावा बहजोई रोड तिराहा, रेलवे फाटक 36 बी व 35 बी पर भी जाम के कारण लोग परेशान रहे।