फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुकानदारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से भाजपाई नाराज

दुकानदारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से भाजपाई नाराज

Tue, 06 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से भाजपाई नाराज
चंदौसी। पालिका प्रशासन ने चंदौसी में पटाखा, आतिशबाजी की बिक्री के लिए गांधी पार्क मैदान निर्धारित किया है। उप जिलाधिकारी ने शहर में 24 आतिशबाजी विक्रेताओं को तीन दिन की अस्थायी बिक्री के लिए लाइसेंस भी जारी कर दिए हैं लेकिन कोई सुविधा नहीं होने से किसी ने गांधी पार्क में दुकान नहीं लगाई है। पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा ने विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर छोटे पटाखा दुकानदारों को परेशान नहीं करने और खाद्य सुरक्षा विभाग से दिवाली के दो दिनों में छापेमारी नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन

इन दिनों पटाखा, खाद्य वस्तुओं आदि की दुकानदारों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस भी लगातार पटाखा विक्रेताओं को तंग कर रही है तो खाद्य सुरक्षा विभाग और वाणिज्य कर विभाग लगातार व्यापारियों, उद्योगपतियों के यहां छापेमारी कर रहा है। कई दुकानदार तो भाजपा से ही जुड़े हैं, ऐसे में व्यापारियों में सरकार के प्रति भी जबरदस्त आक्रोश पनपने लगा है। इस पर भाजपा नगराध्यक्ष पंकजश्री, महामंत्री सतीश अरोरा, उपाध्यक्ष गिरीश रतन, कमल कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह, तरुण नीरज, लवली वर्मा. राहुल बिंदल, गिरिराज किशोर, मोनू खुराना, देवेंद्र कुमार मोनू आदि ने कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह से मिलकर दो दिन तक दुकानदारों को परेशान न करने का आग्रह किया। छापेमारी से प्रदेश सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक से भी बिना किसी ठोस वजह से छापेमारी नहीं करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी से मांग की गई कि दिवाली के सिर्फ दो दिन बचे हैं, अब छापेमारी करके व्यापारियों की प्रतिष्ठा और दुकानदारी को खराब नहीं किया जाना चाहिए, चेकिंग करनी है तो त्योहार की मुख्य बिक्री के दिनों को छोड़कर की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed