{"_id":"5bde11d0bdec2269525f9837","slug":"154128016617-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी निकालते समय ढांग में दब कर किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी निकालते समय ढांग में दब कर किशोरी घायल
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के दियोरा खास में घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी निकालते समय ढांग गिर गई, जिसमें एक किशोरी दबकर घायल हो गई।
गांव दियोरा खास में शनिवार की सुबह 10 बजे घर की लिपाई पुताई के लिए पीली मिट्टी लेने के लिए पीतांबर मौर्या की पुत्री मोरकली गांव की ही दूसरी किशोरी के साथ गई थी। गांव से बाहर सड़क किनारे बनी खाई से मिट्टी निकालते समय अचानक गिर गई। जिसमें मोरकली दब गई। बाहर खड़ी किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों एवं राहगीर दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मेहनत करके बमुश्किल ढांग को हटाया और किशोरी को निकाला और घायल किशोरी को निजी वाहन से चंदौसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।